फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Two workers buried under debris during Bhatadudia tunnel construction work

Poonch News: भाटादूड़ियां सुरंग निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबे दो मजदूर, गंभीर घायल

Wed, 12 Mar 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 12 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two workers buried under debris during Bhatadudia tunnel construction work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़िया क्षेत्र में सुरंग निर्माण कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे निकटवर्ती भाटादूड़ियां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए जीएमसी राजोरी भेज दिया गया। घायलों की पहचान विक्रम सिंह और ताजीम हुसैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग के निर्माण कार्य के दौरान जब मशीनें सुरंग की कटाई का काम कर रही रही थीं, तभी अचानक भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे सुरंग निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सुरंग निर्माण कार्य में लगे अन्य लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए दोनों को निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से बाद में जीएमसी राजोरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed