फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   two toilets in school

सेना ने सरकारी स्कूल को दिए दो शौचालय

Tue, 02 Feb 2016 01:18 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
two toilets in school

सीआरपीएफ  की 72वीं वाहिनी की तरफ  से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सरकारी मिडिल स्कूल खोड़ीनाड़ कम्मां खान में बनवाए गए दो शौचालयों का सोमवार को उद्घाटन कर विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए।

विज्ञापन


इस मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट वाईके राजपूत, डिप्टी कमांडेंट आरएन चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ लोगों की सुरक्षा के साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाने की ओर प्रयासरत है। इसकी यह एक छोटी सी कड़ी है। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्य शिक्षा योजना अधिकारी मक्खन लाल शर्मा ने सीआरपीएफ  के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से आम लोगों से बल का करीबी संबंध बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय बनने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, स्कूल में पहले से दो शौचालय थे, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले कम थे। समारोह की अध्यक्षता स्कूल इंचार्ज सुरेश रैना ने की। इस मौके पर जोनल शिक्षा अधिकारी गुलाम हुसैन, सीआरपीएफ  के कंपनी कमांडर खैरतुल्ला, बशीर हुसैन मीर, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed