{"_id":"a9c176a5f889a3f7ca89ba530c98e0d5","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो जख्मी
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा से सटे गांव शाहपुर में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चालक मोहम्मद नजीर और यात्री मोहम्मद फरीद निवासी शाहपुर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब करीब पांच बजे पुंछ से गांव शाहपुर की तरफ जा रही टाटा सूमो जेके 02 एजी 7601 एक मोड़ पर चालक से अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
इससे वह सौ मीटर नीचे खेतों में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही बड़ी संख्या में आसपास से ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर सड़क पर लाया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी।