फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Two day beekeeping and honey production workshop concluded in Poonch

Poonch News: पुंछ में दो दिवसीय मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन कार्यशाला संपन्न

Wed, 05 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 05 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two day beekeeping and honey production workshop concluded in Poonch
पुंछ। जिला कृषि विभाग की ओर से श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज सभागार में आयोजित दो दिवसीय मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन कार्यशाला, सेमिनार और प्रदर्शनी मंगलवार शाम को संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में किसानों, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता मधुमक्खी पालन विस्तार अधिकारी जसबीर सिंह और जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने की, जबकि डीडीसी चेयरपर्सन ताजिम अख्तर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 38 नामांकित शहद उत्पादक सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले में शहद उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है ताकि स्थानीय स्तर पर शहद की मांग पूरी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed