{"_id":"6a2c0dbe0c921ccd720169f5","slug":"two-bodies-recovered-after-vehicle-carrying-four-missing-persons-traced-in-poonch-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड हादसा: नाले में मिला वाहन, दो की मौत, दो अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड हादसा: नाले में मिला वाहन, दो की मौत, दो अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Fri, 12 Jun 2026 07:16 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:16 PM IST
सार
पुंछ जिले में मुगल रोड पर लापता हुए चार लोगों में से दो के शव चट्टापनी के पास एक नाले में वाहन मिलने के बाद बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू टीम बाकी दो लापता लोगों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर लापता हुए चार लोगों में से दो के शव बरामद किए गए हैं। यह वाहन चट्टापानी के पास एक नाले में मिला में गिरा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि मुगल रोड पर सफर कर रहे चार लोग लापता हो गए हैं। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान वाहन चट्टापानी क्षेत्र के एक नाले में मिला। मौके से दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीमें इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि बाकी लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।