फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Twenty vehicle siege in poonch

Poonch News: अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल 20 वाहन जब्त किए

विज्ञापन
Twenty vehicle siege in poonch
पुलिस और खनन विभाग ने पुंछ में की संयुक्त कार्रवाई, जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए पुलस्त नदी में जाने को बनाए दो रास्ते भी नष्ट किए
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुलिस और खनन विभाग ने रविवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान जिले में लघु खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में लगे 20 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी जावेद इकबाल की उपस्थिति में विभाग ने पुलिस के साथ मिल कर छोटे खनिजों के गैरकानूनी निष्कर्षण और परिवहन पर अंकुश लगाने, पर्यावरण के लिए उत्पन्न हो रहे खतरे के साथ सरकार को होने वाली राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के दौरान जलास में एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर, खारी में एक जेसीबी के साथ एक डंपर व तीन ट्रैक्टर और सेरी ख्वाजा में दो ट्रैक्टर व एक डंपर जब्त किया गया। जबकि, सुरनकोट में पांच टिपर और दो ट्रैक्टर सहित कुल 20 वाहन जब्त किए। इसके साथ डींगला क्षेत्र में खनन कर जमा किए खनिजों को लेकर क्रशर मालिकों से जुर्माना वसूलने के साथ अवैध खनन के लिए पुलस्त नदी में जाने के लिए बनाए गए दो रास्तों को भी मौके पर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अधिकारियों को देने, पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कीमती जीवन को होने वाले नुकसान को बचाने के वैध खनन ब्लॉकों से सामग्री लेने और खनिज संसाधनों के सतत उपयोग का आग्रह किया। उधर, लोगों ने प्रशासन से नदी-नालों में जेसीबी से किए जाने वाले खनन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीबी से होने वाले खनन के कारण कई लोगों की नदी-नालों में डूब कर मौत हो रही है। खनन के दौरान जेसीबी मशीनों द्वारा बनाए गए गहरे गड्डों की जानकारी न होने के कारण नदी-नलों में नहाने के लिए उतरने वाले लोग डूब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed