फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   tree plantation

जिले भर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

विज्ञापन
tree plantation
पुंछ जिले के पीरपांचाल के हिलकाका में 16आर आर की तरफ से आयोजित पर्यावरण दिवस में भागलेते - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में रविवार को पर्यावरण दिवस जोरशोर से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों के साथ ही सेना की तरफ से भी कई प्रकार के कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।
विज्ञापन

इनमें सैकड़ों लोगों युवाओं, स्कूली बच्चों ने भाग लिया। नगरपालिका की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ भी ग्रहण की गई। उधर सेना की रोमियो फोर्स की 16 आरआर की तरफ सुरनकोट के पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित गांव हिलकाका और दराबा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आरआर की तरफ से बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed