{"_id":"625dab0e37244a1a7f452c72","slug":"transport-poonch-news-jmu258068759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ हटाने के दो हफतों बाद भी मुगलरोड न खोले जाने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ हटाने के दो हफतों बाद भी मुगलरोड न खोले जाने से लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुगल रोड से बर्फ हटाने के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी यातायात के लिए न खोले जाने एवं आम लोगों को इस मार्ग से आवाजाही न करने देेने से जिले के लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि मुगलरोड को जहां सरकारी तौर पर आम लोगों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया है। जब कोई सामान्य व्यक्ति अथवा मरीज जिसकी कोई सरकारी पहुंच नहीं है, वह मुगलरोड से कश्मीर की तरफ जाना चाहता है तो उसे बहराम गल्ला पुलिस चौकी से आगे नहीं जाने दिया जाता है, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को और कुछ माल ढोने वाले वाहनों को बेरोकटोक कश्मीर की तरफ आवाजाही करने दी जाती है।
लोगों ने उपराज्यपाल से मुगलरोड को तत्काल सभी लोगों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग की है। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहम्मद जमान, पार्षद इमतेयाज सलारिया, शफीक हुसैन बाबा, पूर्व विधायक एवं अपनी पार्टी नेता शाह मोहम्मद तांत्रे सहित सभी लोगों ने उपराज्यपाल से दो दिन में मुगलरोड को यातायात के लिए खोलने की मांग करते हुए। बर्फ हटाने के बाद भी मुगलरोड न खोले जाने से पुंछ और राजोरी के लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर कहा कि मुगलरोड को बंद रखे जाने से सबसे अधिक परेशानियों का सामना उन मरीजों को करना पड़ता है। जो कश्मीर के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ऐसे लोगों को इस गर्मी में जम्मू के रास्ते कश्मीर जाना पड़ता है। इसके साथ ही इस माहे रमजान में लोगों को सब्जियों को फलो की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। अगर मुगलरोड खुली होती तो कश्मीर से बड़ी मात्रा में कश्मीर से ताजी सब्जियां बाजारों में पहुंच जाती। गर्मी में बड़ी संख्या में लोग पीर की गली में पिकनिक मनाने जाते हैं। इसलिए मुगलरोड को जल्दी से खोला जाए।