फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   traking

डी एस पी डी आर ने झंडी दिखा कर लड़कियों के ट्रैकिंग टुअर को किया रवाना

विज्ञापन
traking
पुंछ। गांव मंगनाड़ स्थित सरकारी हाई स्कूल में मंगलवार को जिला युवा कार्यक्रम की तरफ से चार दिवसीय लड़कियों के ट्रैकिंग शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले की साठ के करीब स्कूली छात्राओं और दस शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम विभाग के जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह और मोहम्मद तारिक खान ने की। जबकि डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। और शिविर का उदघाटन करने के उपारान्त ही झंडी दिखा कर छात्राओं को पहले दिन की ट्रैकिंग पर रवाना किया।
विज्ञापन

जोन शारीरिक शिक्षा नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार जिले में करीब 20 वर्ष बाद इस प्रकार ट्रेकिंग शिविर और ट्रेकिंग टूर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले स्कूली छात्रों का शिविर आयोजित किया गया। उसमें जिले भर के नौ जोन के 90 छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता ने कहा कि युवक-युवतियों की शक्ति को सही दिशा में लाने के लिए और उनकी शारीरिक क्षमताओं के विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से सरला बख्शी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed