फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   traffic

ैस पी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू जिले के दो े पर पहुंचे,कई स्थानों पर नाके लगा की कारवाही

विज्ञापन
traffic
पुंछ। एसपी यातायात ग्रामीण मोहन लाल कैथ रविवार को पुंछ के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाके लगा कर यातायात नियमों का खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 वाहन चालकों के चालान काटे। 15 वाहनों को जब्त किया। सड़क के किनारे खड़े अथवा गलत पार्क किए गए 5 वाहनों को भी क्रेन से उठवा कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों विशेष कर यात्री वाहनों के चालकों को अन्य यातायात नियमों के साथ ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियमों को भी कड़ाई से पालन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी कोरोना एसओपी के बारे में एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मोहन लाल कैथ ने कहा कि हमें शिकायतें मिल रही थीं कि पुंछ-राजोरी में यातायात नियमों विशेष तौर पर कोरोना एसओपाी, ओवर लोडिंग, अधिक किराया वसूलने की बातें हो रही हैं। इसे देखते हुए हम तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। इसमें हमने आज यातायात नियमों का खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही हम दूसरे राज्यों के उन वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, जिनका अभी तक जिले के एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया गया है। कैथ ने कहा कि जहां हम सभी दो पहिया चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने का आह्वान करते हैं। साथ ही लोगों से आग्रह करते हैं कि वह नाबालिग बच्चों और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं उन्हें दोपहिया वाहन चलाने को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed