फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Pilgrims of the seventh batch paid obeisance to Shri Budha Amarnath Baba.

Poonch News: सातवें वें जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए श्री बूढ़ा अमरनाथ बाबा के दर्शन

विज्ञापन
Pilgrims of the seventh batch paid obeisance to Shri Budha Amarnath Baba.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सातवें जत्थे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 4000 श्रद्धालुओं ने सोमवार को हर हर महादेव, जय श्री राम और बम बम भोले के जयकारों के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति और सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए निशुल्क स्टालों पर भोजन के बाद सातवें जत्थे में शामिल श्रद्धालु शिवखोड़ी की तरफ रवाना हो गए। इस अवसर पर पिछले कई वर्षों से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कहना था कि हम पर भोले बाबा ने बड़ी कृपा की है कि इस बार हमें सावन के अंतिम सोमवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

-------
आठवें जत्थे में दो हजार श्रद्धालु आधार शिविर पहुंचे
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के आठवें जत्थे में देश के विभिन्न राज्यों से आए दो हजार श्रद्धालु सोमवार देर शाम को आधार शिविर पुंछ नगर के यात्रा मैदान पहुंचे। जहां गत दिनों की ही तरह इस जत्थे का भी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और सभी समुदायों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जिसके उपरांत यात्रा मैदान में हर तरफ जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। इस अवसर पर यात्रा मैदान में यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। आठवें जत्थे में मध्यप्रदेश, महाकोशल, अवध, कोणार्क और जम्मू कश्मीर के यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed