{"_id":"ab7f5d1bd756c96cd7569f7625fda46d","slug":"thirteen-hours-later-road-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह घंटे बाद खुला शीनदरा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह घंटे बाद खुला शीनदरा मार्ग
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में चट्टानें गिरने से पुंछ-शीनदरा मार्ग पर यातायात सोमवार को पूरे दिन ठप रहा। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, तेरह घंटे बाद शाम पांच बजे जिला प्रशासन ने सड़क से चट्टानों को हटा लिया। इसके बाद शीनदरा की तरफ से करीब छह वाहन पुंछ पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते सोमवार को तड़के चार बजे पुंछ-शीनदरा मार्ग पर भारी चट्टानें गिर आई थीं।
इसके चलते रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। हालांकि, मौसम साफ रहने से चट्टानों को आसानी से हटा लिया गया। इसके बाद गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली।