{"_id":"f50a801d2f0a0bc4bbe37176bed8b32d","slug":"the-sun-throughout-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रही धूप से चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रही धूप से चेहरे खिले
पुंछ/मेंढर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बारिश और बर्फबारी के बाद सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकल आई थी। मौसम साफ रहने के चलते शहर और कसबों के बाजार पूरे दिन गुलजार रहे। इससे दुकानदार भी खुश नजर आए, उनका खूब कारोबार हुआ।
विज्ञापन
रविवार की देर रात तक जिले के निचले क्षेत्रों में वर्षा और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही। लेकिन सोमवार को सुबह सात बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। जिले के मंडी, सुरनकोट, मेंढर कसबों के साथ ही पुंछ नगर के बाजार में दिन भर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
तीन दिन बाद खिली अच्छी धूप ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। सुबह से मौसम साफ था और सूर्य देव ने दर्शन दे दिए। पिछले दिनों बारिश के चलते क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। तहसील के ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ जमा होने और शीतलहर से लोग परेशान थे। सोमवार को पूरे दिन धूप रही।