फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The first batch offered prayers and viewed the *Swayambhu* (self-manifested) Shivling at the Shri Budha Amarnath Temple.

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पहले जत्थे ने स्वयंभू शिवलिंग का किया दर्शन पूजन

विज्ञापन
The first batch offered prayers and viewed the *Swayambhu* (self-manifested) Shivling at the Shri Budha Amarnath Temple.
मंडी कस्बे में हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा पिछले 22 वर्षों से आयोजित की जा रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा वर्ष 2026 का पहला जत्था मंगलवार को जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित शिव धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा। जत्थे के सभी ढाई हजार यात्रियों ने बाबा के दर्शन के साथ पूजन किया। इस बीच हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंडी इलाका गूंज उठा।
मंदिर समिति की तरफ से यात्रा की अगुवाई कर रहे विश्व हिन्दू परिषद जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और अन्य अधिकारियों का हार पहना कर स्वागत किया गया। जिसके साथ ही मंडी कस्बा हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन

इस बीच कतारों में लगकर देश के विभिन्न भागों कर्नाटका, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाकौशल से आए श्रद्धालु हाथों में शुद्ध जल एवं पूजन सामग्री लिए अपनी बारी पर भगवान के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन कर गदगद हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा में आए अधिकतर शिव भक्तों का कहना था कि बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में आकर हम धन्य हो गए हैं। यहां का आदर सत्कार सुरक्षा और सुविधाएं अद्भुत हैं जिसे देख हमने हर बार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने का संकल्प लिया है। दर्शन करने के बाद यात्रियों को सकुशल वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed