फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The first batch of the Shri Budha Amarnath Yatra reached the Poonch base camp.

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पुंछ आधार शिविर पहुंचा

विज्ञापन
The first batch of the Shri Budha Amarnath Yatra reached the Poonch base camp.
प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ सभी समुदायों के लोगों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जिसमें करीब ढाई हजार यात्री देर शाम को विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में पुंछ नगर स्थित आधार शिविर यात्रा मैदान पहुंचा।
डीआईजी राजोरी-पुंछ संदीप वजीर, डीसी अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और सभी समुदायों के लोगों ने हार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पुंछ के स्वागत और यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा से गदगद यात्रियों राजस्थान से आशा शर्मा, निशा सेन, जटाशंकर अग्रवाल और गिरीराज शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त हुए कहा कि हम पहली बार बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शनों को आए हैं हमारे साथ एक हजार लोग केवल जयपुर से आए हैं हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां हिंदू कम संख्या में जरूर रहते हैं परंतु उनका आदर सत्कार हमें गदगद कर रहा है। हम यहां बार-बार आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और बीएसएफ का बड़ा सहयोग मिल रहा है। हर तरफ सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। हमें यहां तक किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed