{"_id":"79f035b67a54fb6762a65b5197d6b2fb","slug":"terrorist-haven-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने मेंढर तहसील के गांव घानी क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया है। ठिकाने से आरडीएक्स, 205 मीटर वायर, 50 चार्जर क्लिप, राइफल की नौ गोलियां, इसके 30 खोले, एक रिवाल्वर, 15 एमएम के दो मोर्टार शेल, एक राकेट बूस्टर, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, एक आरपीजी शेल मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को सुरक्षा बलों ने एसडीपीओ मेंढर की अगुवाई में नियंत्रण रेखा से सटे घानी गांव और उससे लगते जंगल में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान जंगल में मिला आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया।