फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Student murdered at birthday party in Poonch, Jammu and Kashmir, 4 friends arrested

दोस्त बने दुश्मन: मजाक में शुरू हुआ झगड़ा, पुंछ में जन्मदिन पार्टी में विद्यार्थी की हत्या; चार दोस्त गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 12:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 13 Apr 2025 12:37 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जन्मदिन पार्टी के दौरान कॉलेज छात्र इसरार अली की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Student murdered at birthday party in Poonch, Jammu and Kashmir, 4 friends arrested
मृतक इसरार अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा भोंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पीड़ित के दोस्त बताए जाते हैं। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित इसरार अली सरकारी डिग्री कॉलेज, मेंढर का छात्र था। पुलिस के अनुसार, उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसरार को उपजिला अस्पताल (एसडीएच) मेंढर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों दोस्तों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि इसरार पर उसके किराए के घर (धराना गांव) के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
विज्ञापन


एसडीएच मेंढर के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अशफाक चौधरी ने बताया कि इसरार को शाम करीब 4 बजे अस्पताल लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के निचले सीने के बाईं ओर छुरा घोंपने के निशान थे।ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, मेंढर, डॉ. अशफाक अहमद का कहना है कि, हमने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, परंतु उसकी छाती में तेजधार हथियार से हुए हमले के कारण दिल के पास गहरा घाव होने और अधिक रक्तस्राव होने से उसे नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मेंढर एजाज वानी के अनुसार, छात्र की हत्या के मामले में मेंढर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की एक कार को भी जब्त किया गया है, जिससे वे अपने किराए के घर पर आए थे। 

मृतक इसरार तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद कारणों का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार, मृतक और अन्य छात्रों के बीच पहले कभी झगड़े की कोई सूचना नहीं मिली थी।रविवार को मृतक छात्र इसरार अली को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed