फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   strike

राजा सुखदेव अस्पताल के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

विज्ञापन
strike
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने मेडिकल सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नन्ना गिल और अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान आसिफ गिल की अगुवाई में सीएमओ गुलाम अहमद मीर और स्वास्थ्य अधीक्षक शमीम उल निसा बट्टी से मुलाकात की। इस दौरान मांगों को उजागर करते हुए कहा कि अस्पताल में वर्षों से खाली पड़े सफाई कर्मचारियों के 17 पदों को जल्दी से भरा जाए और जितने भी अस्थायी कर्मचारी हैं उन्हें पक्का किया जाए।
विज्ञापन

अगर एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी न की गईं तो वह काम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे। अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को उनकी मांगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में अस्थायी और स्थायी कर्मचारी एकत्र हुए जहां पर उन्होंने नन्ना गिल और आसिफ गिल की अगुवाई में बैठक करते हुए अस्पताल में रिक्त पड़े सफाई कर्मचारियों के पदों कोे न भरे जाने पर चिंता प्रकट की। कहा कि अस्पताल का काफी विस्तार हो गया है। लगातार नए विभागों की स्थापना की जा रही है। इससे सफाई का काम कई गुना बढ़ गया है। लेकिन सफाई कर्मचारियों के जो पद पहले थे वही हैं। जबकि उस समय तैनात अधिकतर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद केवल अस्थायी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वर्ष 2014 में सफाई कर्मचारियों के 17 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। इसके साक्षात्कार होने के बाद भी उन्हें नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed