फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Stone pelting again in Poonch house of minority community in village Baichh

पुंछ में फिर पथराव: गांव बैंछ में अल्पसंख्यक समुदाय के घर तीसरी बार हुई पत्थरबाजी, पुलिस कर रही जांच

Mon, 16 Jan 2023 12:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

एक बार फिर शरारती तत्वों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक घर को निशाना बनाकर पथराव किया। पुंछ से एसएचओ रंजीत सिंह राव भी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घर के बाहर पड़े पत्थरों को जमाकर साथ ले गए।

विज्ञापन
Stone pelting again in Poonch house of minority community in village Baichh
Poonch - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव बैंछ में एक बार फिर शरारती तत्वों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक घर को निशाना बनाकर पथराव किया। इसमें मकान के खिड़की और दरवाजों पर लोहे की जाली लगी होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना से पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं, पत्थरबाजी के दौरान सड़क से गुजर रहे एक सैन्य वाहन पर भी एक पत्थर लगा। इसके बाद सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर घंटों तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए भी उठाया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। शनिवार देर रात करीब 12.55 बजे गांव बैंछ में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित विपिन कुमार बाली के मकान पर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान उनके घर के आंगन में खड़ी स्कूटी को भी नीचे गिरा दिया गया। घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों तक सूचना पहुंची। मार्ग से गुजर रहे सेना के गश्ती वाहन पर भी एक पत्थर आकर लगा। सेना के जवानों ने उस समय घर के अंदर से किसी से फोन पर बात कर रहे एक युवक को शक की बिनाह पर पूछताछ के लिए उठाया। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुंछ से एसएचओ रंजीत सिंह राव भी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घर के बाहर पड़े पत्थरों को जमाकर साथ ले गए। गांव बैंछ में एफ सप्ताह में अल्पसंख्यक हिंदुओं के घरों पर पत्थरबाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व पिछले रविवार देर रात गांव में दो घरों पर पथराव किया गया था। इसमें उन घरों के शीशे टूटे थे। उसके उपरांत गांव मंगना में अल्पसंख्यक सिख परिवार के घर पर सोमवार रात को पत्थरबाजी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed