फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Stay away from rivers and streams during rains

Poonch News: बारिश के दौरान नदी-नालों से रहें दूर, बरतें विशेष सावधानी

विज्ञापन
Stay away from rivers and streams during rains
झूला पुल के आसपास सुखतोई नदी के किनारे की झुग्गियों में रहने वालों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए वीरवार को एसडीआरएफ ने सभी लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने व नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में फिलहाल यात्रा न करने की सलाह भी दी है।

वीरवार को डीएसपी जबीन मलिक की अगुवाई मे शहर के झूला पुल के आसपास सुखतोई नदी के किनारे की झुग्गियों में रहने वालों को जागरूक किया गया। इस दौरान नदी में नहाने के लिए न जाने के लिए कहा गया। डीएसपी जबीन मलिक ने कहा कि बारिश के दौरान मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ होने के बावजूद कई बार पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदी-नालों में अचानक बाढ़ आने का खतरा रहता है। इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, बुजुर्गो, माल मवेशियों को नदी नालों के पास न ले जाएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों व बिजली की लाइनों और खंभों से दूर रखने के प्रति सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने के लिए कहा, क्योंकि बाढ़, भूस्खलन आदि की चपेट में आने की आशंका रहती है। अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed