{"_id":"67a3cd595af9dbc15b0a3376","slug":"ssp-held-pcpg-meeting-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103209-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एसएसपी ने की पीसीपीजी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एसएसपी ने की पीसीपीजी बैठक
Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने सुरनकोट तहसील के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों बफलियाज, देहरा की गली, डोडीवाली, गुनवाली, माढ़ा और सावनी क्षेत्रों की व्यापक सुरक्षा समीक्षा की।
सुरक्षा तैयारियों और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने की पहल के हिस्से के रूप में एसएसपी पुंछ ने माढ़ा में पुलिस-सामुदायिक भागीदारी समूह (पीसीपीजी) की बैठक बुलाई, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की। उनकी समस्याओं एंव मांगों को सुना और उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपायों का आश्वासन दिया। इस दाैरे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने माढ़ा कैंप में तैनात सेना के जवानों से भी बातचीत की। एसएसपी पुंछ ने किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए सतर्कता, सामुदायिक सहयोग और नागरिकों के बीच तालमेल के महत्व पर जोर दिया। संवाद