फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sports news

Poonch News: स्टार वाइपर और वाईसीसी ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
sports news
पुंछ। जिला पुलिस की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शहीद डीएसपी मंजीत मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को दो मैच खेले गए। इनमें स्टार वाइपर ने डेयर डेविल क्लब और वाईसीसी ने स्टार क्लब सीनियर को हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में डेयर डेविल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 113 रन बनाए। शोएब 27 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि राशिद अली ने 22 रनों का योगदान दिया। स्टार वाइपर के गेंदबाज सकंदर ने चार विकेट लिए, जबकि आसिफ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार वाइपर ने 16.1 ओवर में आवश्यक स्कोर हासिल कर लिया। इसमें महबूब ने 32 रन और जावेद ने 21 रन बनाए। दूसरे मैच में टॉस जीतकर स्टार क्लब सीनियर ने 17.2 ओवर में 100 रनों का लक्ष्य रखा। वाईसीसी की गेंदबाज जोड़ी नकवी और वहीद ने तीन-तीन विकेट लिए। काशिफ के 28 रन और अमन के 18 रनों की बदौलत वाईसीसी ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। स्टार क्लब सीनियर के इबरार और महमूद ने दो-दो विकेट लिए। दिन के कार्यक्रम में एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन भी शामिल हुए। उनके साथ पवन कुमार पीईएल, परवियाज अहमद मलिक, मोहम्मद यूसुफ और रामप्रकाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed