फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sports news

Poonch News: ब्रदर्स क्लब बना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान फुटबॉल कप का विजेता

Mon, 03 Feb 2025 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 03 Feb 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
sports news
-सेढ़ी चौहाना में खेला गया फाइनल, मलिक क्लब को पेनेल्टी स्ट्रोक में हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। गांव सेढ़ी चौहाना में आयोजित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान फुटबॉल कप रविवार को संपन्न हो गया। फाइनल में मलिक क्लब को पेनेल्टी स्ट्रोक से हराकर ब्रदर्स क्लब विजेता बना।
मलिक स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से एजाज अहमद मलिक के नेतृत्व में कराए गए फुटबॉल कप का फाइनल रोमांचक रहा। जीत के लिए ब्रदर्स क्लब और मलिक क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने अंतिम समय तक 2-2 गोल की बराबरी बनाए रखी। मलिक क्लब के वसीम ख्वाजा और वसीम राथर ने एक-एक गोल किया। ब्रदर्स क्लब के लिए दाऊद ख्वाजा ने दो गोल दागे। इसके बाद दोनों टीमों को पांच-पांच पेनल्टी शूटआउट दिए गए। इनमें मलिक क्लब मात्र दो गोल दाग पाया। ब्रदर्स क्लब ने पांच में से चार गोल दागकर जीत हासिल की। विजेता टीम को ट्रॉफी व 3 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

आमिर मलिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
आमिर मलिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, मोहिब राशिद को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, साकिब जावेद और आकिब जावेद को अद्भुत खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अल हज मोहम्मद दीन मलिक, अल हज मोहम्मद अकबर मलिक और सामाजिक कार्यकर्ता फैज हुसैन, परवेज मलिक अफरीदी, शब्बीर मलिक, मंजूर लोन, फारूक मलिक, फारूक लोन, अब्बास मलिक और रफीक मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed