फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

शाम लाल हाकी एकैडमी की तरफ से हाकी खिलाड़ियों में किटस वितरित की गई

विज्ञापन
sport news
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम लाल हॉकी एके डमी की तरफ से राष्ट्रीय हॉकी कोच शाम लाल शर्मा की तीसरी बरसी के सिलसिले में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों और गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षक पवन शर्मा और स्टेडियम मैनेजर निर्दोष कुमार ने की। उपायुक्त राहुल यादव और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत डोबाल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय हॉकी कोच शाम लाल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में दोस्तान हॉकी मैच कराया गया। इसके बाद शाम लाल हॉकी एकेडमी की तरफ से हॉकी की महिला और पुरुष खिलाड़ियों में हॉकी किट्स वितरित की। इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त और ब्रिगेड कमांडर ने शाम लाल शर्मा के हॉकी के लिए दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक तरफ जहां शाम लाल शर्मा ने जिले में सैकड़ों हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। वहीं उन्होंने स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया को पुंछ की हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अपने अंतर्गत लेने के लिए मजबूर किया और शाम लाल शर्मा के प्रयास से ही आज पुंछ नगर में एस्ट्रोटर्फ लगाया जा रहा है। इसका आने वाले समय में पुंछ के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed