{"_id":"5f8c7bc48ebc3ec5ee58c493","slug":"sport-news-poonch-news-jmu221078911","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को खेल मैदानों की तरफ लोटाने के लिए फुटबाल का दोस्तान मैच आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को खेल मैदानों की तरफ लोटाने के लिए फुटबाल का दोस्तान मैच आयोजित
पुंछ में करीब छह महीनों के बाद आयोजित फुटबाल के दोस्ताना मैच में भाग लेने वाले खिलाडी और आतिथी
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल केे मैदान में कोरोना के बीच अनलॉक डाउन-पांच में खेल गतिविधियां शुरू होने की अनुमति मिलने के बाद छह माह से खेल मैदानों से दूर युवाओं को फिर से लाने के उद्देश्य से पुंछ नगर और पुरानी पुंछ क्लब के बीच फुटबाल का दोस्ताना मैच आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच की अध्यक्षता फुटबाल एसोसिएशन पुंछ के अधिकारी मोहिन्द्र बाली ने की। जबकि परवेज मलिक अफरीदी और पूर्व खिलाड़ी दलीप कुमार इसके मुख्य अतिथि रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल शुरू कराया। इस दौरान दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े संघर्ष से दो-दो गोल की बराबरी पर खेल समाप्त किया। फुटबाल कोच राजेंद्र सिंह ने मैच रैफरी की भूमिका अदा की। खिलाड़ियों ने इतने समय बाद खेल मैदान में उतरने का मौका मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि आज उन्हें बड़ा अच्छा लगा। वह खेलने के लिए मैदान में एक साथ जमा हुए हैं। हमें आशा है कि अब युवा खुले मन से फिर से अपने अपने मनपसंद खेलों का अभ्यास करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।