फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   soil testing now in city

अब नगर में ही मिट्टी की हो सकेगी जांच

Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
soil testing now in city

जिला कृषि विभाग ने शनिवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर नगर में पहली मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस प्रयोगशाला की स्थापना के बाद जिले के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की उर्वरकता का कम ही समय में पता चल जाएगा।

शनिवार दोपहर को कृषि विभाग की तरफ  से नगर स्थित अपने मुख्यालय में विश्व मृदा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों एवं विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यालय में बनाई गई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का जिला कृषि अधिकारी ने उद्घाटन किया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस प्रयोगशाला में किसान अपनी मिट्टी की किसी भी समय जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें अपनी मिट्टी के नमूने जिले के बाहर भेजने की जरूरत नहीं है। मिट्टी की जांच के बाद जल्द ही किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

इनके आधार पर किसान अपने खेतों में खाद एवं अन्य माइक्रोन्यूट्रिशन का प्रयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी वीके बट्ट, चरनजीत सिंह, आरपी मुंशी, देविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विकेक शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed