{"_id":"6144fd728ebc3e137b64576d","slug":"sog-crpf-launched-search-operation-in-digwar-sector-poonch-news-jmu243880249","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी, सीआरपीएफ ने दिगवार सेक्टर में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी, सीआरपीएफ ने दिगवार सेक्टर में चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। दिगवार सेक्टर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप(एसओसी) और सीआरपीएफ ने नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के साथ ही खेतों और बेतार नदी से सटे क्षेत्रों को खंगाला।
दिगवार सेक्टर की अजोट पंचायत के नायब सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि जबसे तालिबान सक्रिय हुआ है, तो पाकिस्तान ने नापाक हरकतों में तेजी आ गई है। आतंकियों की घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए हैं। इससे पंच-सरपंचों एवं अन्य लोगों में हमलों विशेष कर ग्रेनेड हमलों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सेना और पुलिस ने सुरक्षा के चलते तलाशी अभियान चलाए हैं। इससे अगर कोई आतंकी अथवा उनका समर्थक सक्रिय होगा, तो वह पकड़ में आ जाएगा। वहीं इस प्रकार के तलाशी अभियानों से हमारे लोगों का मनोबल भी बढ़ जाता है कि सुरक्षाबल हमारे साथ हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस एवं एसओजी के अधिकारियों को दिगवार से कुछ लोगों की तरफ से संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना दी गई थी। इस पर तत्काल प्रभाव से एसओजी और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। इस दौरान कहीं से कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग पाया था।