{"_id":"660a1c9318dcf460100d468f","slug":"snowfall-road-block-poonch-news-c-10-1-jmu1041-332389-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: बर्फबारी से मुगल रोड फिर बंद, पीडब्ल्यूडी टीम बर्फ हटाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: बर्फबारी से मुगल रोड फिर बंद, पीडब्ल्यूडी टीम बर्फ हटाने में जुटी
विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ डोगरेयां से पीर गली तक छह इंच से डेढ़ फुट हुई है बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिलों को शोपियां के रास्ते कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर दो दिन हुई बर्फबारी से मुगल रोड फिर पूरी तरह बंद हो गया है। मुगल रोड पर पुंछ जिले की तरफ से डोगरेयां से पीर गली तक छह इंच से डेढ़ फुट बर्फबारी हुई है।
रविवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग ने फिर मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया। विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने कहा कि पुंछ जिले की तरफ से हमने चार दिन पहले ही मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान पूरा जिले का कश्मीर घाटी से सम्पर्क बहाल कर दिया था। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को भारी बर्फबारी से मुगल रोड फिर बंद हो गई है। रविवार सुबह एक बार फिर पनाड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। दोपहर तक पोशाना सैन्य शिविर एवं डोगरेयां सैन्य शिविर तक बर्फ हटा कर सड़क संपर्क बहाल किया गया। देर शाम तक जिले की तरफ से 40 किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। उसके आगे हिमस्खलन होने के कारण आगे की चार किलोमीटर सड़क पर से बर्फ हटाने में अगले दो-तीन दिन का समय लगेगा। प्रयास है कि मुगल रोड को छह-सात अप्रैल तक यातायात के लिए खोल दिया जाए।