फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snowfall creates problem

हिमपात से जन जीवन अस्त व्यस्त

Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
snowfall creates problem

जिले में लगातार तीसरे दिन निचले क्षेत्रों में जारी वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हो रहे भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

विज्ञापन


वर्षा और हिमपात से पारा लुढ़क गया और फिर ठंड से परेशानियां बढ़ गई। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह अचानक जिले के निचले क्षेत्रों पुंछ, सुरनकोट, मेंढर और मंडी में भारी वर्षा होने लगी।
विज्ञापन


वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों गली मैदान, लोरन, पीर की गली, हिलकाका, रंजाटी, तत्ताकुटी अदि क्षेत्रों में 4 फीट तक भारी हिमपात हुआ।

हिमपात होने से यातायात ठप हो गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली, पानी एंव अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बर्फबारी से ठंड बढ़ जाने से होने वाली बीमारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को अपने परिवारों में बीमार सदस्यों को चारपाई पर लादकर पैदल उपजिला अस्पताल लाते देखा गया है।


बीमारों को चारपाई पर लाद कर लाने वाले सावजियां, लोरन, गगड़िया अथवा चिखड़ीबन निवासियों मुनीर हुसैन, मोहम्मद मज़हर, नसीब दीन का कहना था कि वह बर्फ में 5 से 8 किलो मीटर तक पैदल अपनों को चारपाई पर लाद कर उप जिला अस्पताल मंडी ला रहे हैं।

भारी बर्फबारी होने के उनके गांव की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। ऐसे में घरों में बीमारों की हालत अधिक बिगड़ जाने के कारण मजबूरन उन्हें चारपाई पर लाद कर बर्फ  में पैदल अस्पताल तक लाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed