फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snoe fall

बर्फ हटाने के बाद मुगलरोड पांच दिन बाद एक तरफा यातायात के लिए बहाल हुई,कयमीर की तरफ से आए सैंकड़ों वाहन

विज्ञापन
snoe fall
पुंछ। मुगलरोड को पांच दिनों के बाद एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पहले दिन कश्मीर की तरफ से सैकड़ों वाहन पीर की गली पार करते हुए सुरनकोट और राजोरी के रास्ते जम्मू के लिए निकले। वहीं बर्फबारी के कारण मुगलरोड बंद होने के कारण कश्मीर में फंस गए पुंछ एवं राजोरी के सैकड़ों लोग भी घरों को लौट आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 नवंबर दोपहर को ही मुगलरोड को सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद 15 एवं 16 नवंबर को मुगलरोड पर पीर की गली से पोशाना के बीच बर्फबारी होने जाने के कारण मुगलरोड पूरी तरह बंद हो कर रह गई थी। ऐसे में 16 नवंबर देर शाम को जिले की तरफ से पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम को पूरा कर लिया गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह यातायात पुलिस की तरफ से मुगलरोड का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 11 बजे के बाद कश्मीर की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों को सुरनकोट की तरफ आने की अनुमति देते हुए मुगलरोड पर एक तरफा यातायात बहाल कर दिया गया। इससे लोगों और वाहन चालकों के साथ ही फलों विशेष कर सेब का व्यापार करने वालों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि मुगलरोड के बंद होने और इस बीच दिवाली का त्योहार होने के कारण जिले में मौजूद अधिकतर सेब बिक जाने से व्यापारी खाली बैठ गए थे। मुगलरोड खुलने से भारी मात्रा में सेब जिले में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed