फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snoe fall

पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग ने मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया,चार दिनों से बंद है मुगलरोड

विज्ञापन
snoe fall
पुंछ में मुगलरोड पर बर्फ हटाने में लगी मशीने - फोटो : POONCH
पुंछ। तीन दिन के बाद जिले में बारिश एवं बर्फबारी थमने और सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली एवं जम्मू-कश्मीर के बीच वैकल्पिक सड़क मार्ग मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से आधुनिक मशीनों के साथ ही बड़ी संख्या में मुलाजिमों को काम पर लगाया गया है ताकि मुगलरोड से बर्फ हटा कर उसे यातायात के लिए बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम विभाग की पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन की तरफ से 13 नवंबर दोपहर से ही जिले की तरफ से मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद 14 नवंबर सुबह तड़के मानसर मोड़ से पीर की गली तक और 15 नवंबर की दोपहर को छत्तापानी से पीर की गली तक मुगलरोड पर 4 से 8 इंच तक बर्फबारी हुई थी। इसके बाद सोमवार को मौसम साफ होने के बाद मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

इसके बारे में एईई मुगलरोड कमल ज्योति शर्मा ने बताया कि दो दिन तक होने वाली बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने पर हमने अपनी बर्फ हटाने की मशीनें और कर्मचारी मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम पर लगा दिए हैं। देर शाम तक हमारी मशीनें मुगलरोड से पुंछ जिले की तरफ से बर्फ हटाते हुए पीर की गली तक पहुंच गई हैं। मुगलरोड पर यातायात बहाल होने के बारे में पूछे जाने पर एईई का कहना है कि इस बात का निर्णय जिला प्रशासन और यातायात विभाग की तरफ से लिया जाना है कि मुगलरोड पर यातायात कब बहाल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में रविवार की सुबह शुरू हुई बारिश के बाद बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते पीर पंजाल के पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई। राजोरी के थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल और कोटरंका तहसीलों की पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड का अहसास किया जा रहा है। सीजन की पहली बर्फबारी के चलते मुगल रोड से जोड़ने वाली डीकेजी बफलियाज सड़क मार्ग बंद हो चुका है। उक्त सड़क पर बर्फबारी के चलते फिसलन होने से राजोरी से थन्नामंडी के रास्ते जाने वाली पुंछ वाले वाहनों की आवाजाही बंद है। शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश के चलते लोगों को खुश्क सर्दी से थोड़ी राहत मिली तो वहीं ठंडे ने हाल बेहाल कर रखा है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाएं आग में घी का काम कर रही है। ख़ास कर सुबह शाम सर्द हवा चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
----------------
सावजियां और लोरन में मौसम की पहली बर्फबारी से बिछी सफेद चादर
ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क कटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के सावजियां और लोरन इलाकों में रविवार देर रात्रि और सोमवार सुबह मौसम की पहली बर्फबारी होने के साथ ही इन क्षेत्रों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ जाने से मनमोहक नजारा बन गया। पहली बर्फबारी से सावजियां और लोरन के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क भी कट गया।

बर्फबारी से क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियां भी पेश आने लगी हैं। सोमवार सुबह करीब दो से चार बजे के बीच मंडी तहसील के सावजियां और लोरन क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जब सुबह लोग सो कर उठे तो हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। इससे मनमोहक नजारा बन रहा था। पहली बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों का कहना है कि इस बर्फबारी से काफी समय से खुश्क मौसम चल रहा था, जिससे कई प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही थीं। वह सब समाप्त हो जाएगी। लोगों का कहना है कि इस बार समय पर बर्फबारी होने से सर्दी में होने वाले फलों एवं सब्जियों की पैदावार भी अच्छी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed