{"_id":"be5bb42c7faae5af4bc171cd1a1709a6","slug":"sheikh-abdullah-was-a-true-public-rahabar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का सच्चा रहबर थे शेख अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का सच्चा रहबर थे शेख अब्दुल्ला
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुंछ में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला का 110वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर शेख को जम्मू कश्मीर की जनता का सच्चा रहबर बताते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान राज्य सरकार को आम लोगों की परेशानियां दूर नहीं करने को लेकर आड़े हाथों लिया।
आज दोपहर को नगर में नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से शेख अब्दुल्ला का जन्म दिवस मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंछ के पूर्व विधायक एवं नेकां के युवा प्रांतीय अध्यक्ष एजाज अमहद जान ने करते हुए सर्व प्रथम शेख अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से शेख अब्दुल्ला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।