{"_id":"67a90d3e6bbf8739000ce2ad","slug":"sheesh-mahal-club-won-the-football-league-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103229-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: शीश महल क्लब ने जीती फुटबाॅल लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: शीश महल क्लब ने जीती फुटबाॅल लीग
Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल लीग फाइनल मैच की विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : poonch
पुंछ में लड़कियों की फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले करवाए
पुंछ। लड़कियों की ओपन फुटबॉल लीग के रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए गए। शीश महल फुटबॉल क्लबने पैनेल्टी शूट में ड्रीम फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
दोपहर को नगर स्थित सेना के प्रीतम स्टेडियम में पुंछ गनर्स की तरफ से आयोजित लड़कियों की फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला करवाया गया। फाइनल मैच की अध्यक्षता फुटबॉल कोच राजेंद्र सिंह ने कि, जबकि पुंछ गनर्स कमांडिंग ऑफिसर इसके मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद शीश महल क्लब और ड्रीम क्लब के बीच मैच शुरू किया गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए किसी भी टीम को गोल दागने में सफलता प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद दोनों टीमों को पांच-पांच पैनल्टी शूट दिए गए।
इनमें से ड्रीम क्लब केवल एक ही गोल दागने में सफल रहा, जबकि शीश महल ने पांच में से ती गोल दाग कर फुटबॉल लीग जीत ली। इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में गनी शाम, रविंदर सिंह, नरजीत सिंह, पवन कुमार
विज्ञापन
और अमनप्रीत सिंह एडवोकेट उपस्थित थे।

फुटबॉल लीग फाइनल मैच की विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : poonch