फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   road news

Poonch News: नियंत्रण रेखा पर तनाव के बावजूद सड़क का चौड़ीकरण जारी

विज्ञापन
road news
पुंछ। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर भी तनाव है। इसके बावजूद पुंछ में विकास कार्य जारी हैं।
विज्ञापन

बीआरओ की ओर से पुंछ रावलाकोट सड़क पर नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के चक्कां दा बाग से पुंछ नगर तक की सड़क के चौड़ीकरण और तारकोल बिछाने का काम ज़ोर शोर से जारी है। यहां बेखौफ होकर सैकड़ों लोग दिनभर काम में जुटे हुए हैं। क्षेत्र निवासी जावीर अहमद, मोहम्मद शबीर, मोहम्मद फ़ज़ल व सुरेश कुमार आदि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि इस सड़क की इतनी खस्ता हालत थी कि लोगों का देर सवेर पुंछ शहर पहुंचना मुश्किल होता था। अक्सर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल होने वाले अथवा गंभीर रूप से बीमार बीच रास्ते में दम तोड़ देते थे। उनकी दशकों से इस सड़क की हालत में सुधार की मांग थी। गत वर्ष केंद्र सरकार ने इस सड़क को बीआरओ को सौंप कर इसका चौड़ीकरण का काम शुरू करवाया था। जब पहलगाम में पाकिस्तान की नापाक हरकत हुई तो उन्हें लगा था कि इसका काम रुक जाएगा लेकिन बीआरओ ने सड़क का निर्माण कार्य जारी रखा हुआ है। अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध भी हुआ तो यह सड़क नियंत्रण रेखा पर स्थित दर्जन भर गांव के लोगों के साथ सेना के काम भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed