{"_id":"660b22193e75d06c98006654","slug":"road-cleared-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101344-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगलरोड से बर्फ हटा पीर गली तक एक वाहन के चलने का रास्ता बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगलरोड से बर्फ हटा पीर गली तक एक वाहन के चलने का रास्ता बनाया
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में 44 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ ने जारी रखा। देर शाम तक विभाग ने बर्फ के पहाड़ काट एक वाहन के चलने योग्य रास्ता पीर की गली तक बना दिया।
दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के कारण बंद मुगलरोड को खोलने के लिए रविवार को विंग ने पुंछ की तरफ से अभियान शुरू किया था। पहले दिन 40 किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था। सोमवार सुबह विभाग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की अगुवाई में कर्मचारी आधुनिक मशीनों के साथ मानसर मोड़ से बर्फ हटाने के अभियान में जुटे। चार किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के पहाड़ों को काटते हुए देर शाम विभाग की मशीनें पीर गली तक पहुंच गईं। मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि कर्मचारियों ने कड़े प्रयासों से दो दिन में जिले की तरफ से करीब 44 किलोमीटर लंबी मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम अंजाम दिया है। अगले दो दिन में पीर की गली से रत्ता छंब तक दो वाहनों के चलने योग्य सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद ही चार महीनों से बंद मुगलरोड को फिर से यातायात के लिए खोला जाएगा।