फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   road accident

Poonch News: पुंछ में गाड़ी के पीछे टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
road accident
पुंछ। नंगाली में रविवार देर रात गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल टकराने से तीन युवक घायल हो गए। उन्हें पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दो की हालत नाजुक देखते हुए जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान तोईब जाहंगीर पुत्र मोहम्मद जाहंगीर निवासी गांव चकराड़ा मंडी और वर्तमान निवासी पुंछ के रूप में हुई है। वह अच्छा क्रिकेटर था और इकलौती संतान थी। घायल विकास महमूद निवासी कामसर और मोहम्मद तोईब निवासी कामसर का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे लोरन से क्रिकेट मैच खेलने के बाद तीनों युवक मोटरसाइकिल पर पुंछ आ रहे थे। नंगाली में बाइक आगे चल रही गाड़ी के पीछे टकरा गई। इससे वे घायल हो गए। वे काफी समय तक घटना स्थल पर पड़े रहे। आखिर एक महिला ने कुछ लोगों के सहयोग से दो घायलों को गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। इस बीच एक अन्य गाड़ी वाले ने तीसरे घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मृतक के परिवार के साथ दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed