{"_id":"59160fb04f1c1b231f8542a5","slug":"rain-in-poonch1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में दो घंटे तक झूम के बरसे काले बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में दो घंटे तक झूम के बरसे काले बदरा
ब्यूरो/पुंछ
Updated Sat, 13 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में करीब दो घंटों तक जम कर बरसे बादलों से एक बार फिर पुलस्त नगरी का मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा। ऐसे में लोगों को पंखे चलाने की जरूरत नहीं महसूस हुई।शुक्रवार की सुबह से ही पूरे जिले में आसमान पर छाए बादलों ने सूरज देव को अपनी आगोश में दबाए रखा। इससे पिछले दो दिनों से मौसम में आई हल्की गर्मी भी मंद हो कर रह गई।
विज्ञापन
इस बीच सुबह से छाए बादल शाम चार बजे झूम कर बरसने लगे। कई क्षेत्रों में ओले गिरने के भी समाचार मिले हैं। चार बजे शुरू हुई वर्षा करीब दो घंटे तक जारी रही। इससे क्षेत्र का मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया और दो दिनों से पड़ रही हल्की गर्मी कुछ ही पलों में छूमंतर हो गई। इस जोरदार वर्षा से हल्की सर्दी का एहसास होने लगा तो लोगों ने घरों में चल रहे पंखे बंद कर दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में अभी तक लोगों का गर्मी से वास्ता नहीं पड़ा है। अभी तक जिले का तापमान 30.32 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। इससे लोग काफी खुश हैं। ऐसे में 12 दिनों में दूसरी बार वर्षा हो जाने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को लगने लगा है कि इस बार उनका मई का महीना बिना गर्मी के ही बीत जाएगा।
विज्ञापन