फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rain fal

जिले में चार दिनों से जारी बारिश ने गर्मी में कराया सर्दी का एहसास,चार दशक बाद जून के महीने में इस प्रकार का मोसम

विज्ञापन
rain fal
पुंछ। जिले में चार दिन से जारी बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। लोगों को गर्मी में सर्दी का अहसास होने लगा। इसके चलते पुंछ नगर सहित निचले क्षेत्रों में लोगों को घरों में पंखे तक बंद करने पड़े।
विज्ञापन

वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों, लोरन, सावजियां, उढ़ीपुरा, हिलकाका, कुलाली और पोशाना आदि क्षेत्रों में न सिर्फ गर्म कपड़े पहनने पड़े, बल्कि लोगों को जून में शरीर को तपिश देने के लिए आग का भी सहारा लेना पड़ा। उधर जिले में चार दिन से जारी बारिश से तापमान में भारी गिरावट आने से होने वाले सर्दी के अहसास के बीच कुछ लोगों ने बताया कि इससे पूर्व करीब चार दशक पहले इस प्रकार जून में तापमान में ऐसी गिरावट आई थी। अगर आज के दिन की बात करें तो पुंछ नगर में दिन का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इस बीच जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने के भी समाचार प्राप्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में सबसे पहले शनिवार को बारिश हुई थी, जिससे मंडी तहसील के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। उसके उपरांत रविवार को मंडी में बादल फटने से छह दुकानें और एक ट्रक मलबे के नीचे दब गया था, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed