फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rain fal

जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ी,तापमान में आई भारी गिरावट ृ1

विज्ञापन
rain fal
पुंछ। जिले के निचले क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से बिजली, पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई क्षेत्रों की संपर्क सड़कें भी बंद हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, डन्ना, सिब, सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, डोगरेया जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे चला गया।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों की कंपकंपी छूट गई है। एक बार दोबारा से ठंड होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। आज जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार से छह इंच तक बर्फ रिकार्ड की गई है। ताजा बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में प्रशासन और संबधित विभागों के प्रति रोष व्याप्त हो गया है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का आरोप है कि हल्की सी बारिश और बर्फबारी से बिजली पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। इससे हम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश तथा ओले गिरने से सर्दी में बढ़ी
सुंदरबनी। क्षेत्र में मंगलवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने से क्षेत्र में एक बार फिर से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि काफी दिन से मौसम के साफ रहने के कारण क्षेत्र में अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। इससे लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना भी कम कर दिया था, लेकिन मंगलवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने के कारण तापमान में आई गिरावट के बाद एक बार फिर से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार रात को शुरू हुई बारिश के बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रहने तथा दिन भर चली तेज हवाओं के कारण लोग ठंड से काफी परेशान रहे और ठंड से बचने के लिए बुुजुर्ग तथा बच्चे घरों में दुबके रहे। क्षेत्र में काफी दिनों बाद हुई बारिश से किसान काफी खुश नजर आया। क्योंकि बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूखे की चपेट में आ रही थीं, और बारिश होने के कारण गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसलों को काफी लाभ मिला है, जिससे किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा
मेंढर। उपजिले और इसके आसपास सटे इलाकों में मंगलवार रात से मैदानी इलाकों में वर्षा और पहाड़ियों पर हो रही ओलावृष्टि से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे से तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में वर्षा शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और बुधवार पूरा दिन बारिश होती रही। इससे सर्दी बढ़ गई और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

मेंढर वासियों विनोद कुमार, प्रदीप कुमार साहनी, अब्दुल रहमान, मलिक मोहम्मद अली, विजय कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, आर्य कुमार, हरप्रीत सिंह और सिमरन सिंह ने कहा कि यहां मौसम में बदलाव आ गया था, और सर्दी कम हो गई थी, लेकिन रात से हो रही बारिश से मेंढर और उसके आसपास के इलाकों में बर्फबारी होने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। उधर किसान इस बारिश से खुश दिखाई दे रहा है। क्योंकि उनकी गेहूं की खेती को यह बारिश लाभकारी सिद्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed