{"_id":"62b8b69ac6c9cf23711eecd1","slug":"raily-poonch-news-jmu2627473152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ ताइक्वांडो अकादमी और लीगल सर्विस एथार्म्टी ने नशा विरोधी रैली जागरूकता का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ ताइक्वांडो अकादमी और लीगल सर्विस एथार्म्टी ने नशा विरोधी रैली जागरूकता का आयोजन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। ताइक्वांडो अकादमी और लीगल सर्विस अथारिटी ने समाज कल्याण विभाग और चाइल्ड लाइन के सहयोग से रविवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जिला न्यायालय से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक नशा विरोधी रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में ताइक्वांडो खिलाड़ियों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
रैली की अध्यक्षता ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक राजिंद्र सिंह ने की, जबकि जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सचिव सब जुडीशियल मजिस्ट्रेट वजाहत हुसैन काजमी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जिला न्यायालय से रैली को रवाना किया। रैली नगर के बाजारों, गली मोहल्लों से होती हुई स्टेडियम पहुंची। जहां पर वजाहत हुसैन काजमी, राजेंद्र सिंह, अमित शर्मा ने छात्रों को नशीले पदार्थों सेवन सहित किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी। कहा कि 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चिह्नित करने के लिए रैली से अभियान का उद्देश्य लोगों से अनुरोध करना कि वह बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए शामिल करें। ताकि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक राह पर लगाया जाए। रैली में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने बैनर, पोस्टर और पैम्फलेट लेकर लोगों को जागरूक किया।
रैली में मोहम्मद तनवीर सीओ पर्यटन, आदिल शबीर मीर जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजम राथर तहसील समाज कल्याण अधिकारी, सबजार अहमद समन्वयक चाइल्ड लाइन, प्रियंका सिंह एवं अशाक हुसैन शामिल रहे।