फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   pumping station started in district hospital poonch

राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बोरवैल एंव पम्पिंग स्टेशन का उदघाटन किया गया

विज्ञापन
pumping station started in district hospital poonch
फोटो न 1,2 पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में नई जल वितरण परियोजना का उदाटन करते अधिकारी - फोटो : POONCH
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को पीएचई विभाग की तरफ से बनाए गए बोरवेल और पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया गया। बोरवेल से जहां जिला अस्पताल को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं इससे नगर के ऊंचाई पर बसे दो वार्डों 6 और 8 के लोगों को भी नियमित तौर पर पीने का पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नए बोरवेल एवं पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के अलावा अस्पताल एवं पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। समारोह पीएचई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरप्रीत सिंह और सीएमओ पुंछ मुमताज बट्टी ने देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर डॉ. संजीव कुमार चड्ढा, एमएलसी प्रदीप शर्मा, जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल आदि मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने कंट्रोल पैनल का स्विचआन कर पानी की सप्लाई शुरू करवाई। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर ने कहा कि इस पंपिंग स्टेशन से जहां अस्पताल को दो लाख गैलन पानी की हर दिन सप्लाई की जाएगी, वहीं नगर के दो वार्डों को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पानी की किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में करीब 47 जल परियोजनाओं का काम चल रहा है, जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लोगों को पानी की परेशानियों से छुटकारा दिलाया जाएगा। इस अवसर पर एई पीएचई शौकत बजर, मोहम्मद निसार और जेई सोहराब खान, भोपिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed