फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   public poblem

खस्ता हाल झूले पुल से जान जोखिम में डाल कर आवाजाही करने को मजबूर हैं गांव ओअल बेला निवासी,सरकार से पक्का पुल बनवाने की मांग

विज्ञापन
public poblem
पुंछ। मंडी तहसील के गांव लोअल बेला के सैकड़ों लोगों को हर दिन जान जोखिम में डाल कर गांव को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाले खस्ताहाल एवं जर्जर पुल से आवाजाही करनी पड़ती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों की सरकार से मांग है कि उनके गांव के लिए पक्के पुल का निर्माण कराया जाए। वह भी गाड़ियों से अपने घरों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

करीब साढ़े पांच हजार की जनसंख्या वाले गांव पहाड़ी गांव लोअल बेला के लोगों को मंडी लोरन सड़क पर बराछड़ गांव में गाड़ियों से उतरकर नाले के ऊपर बने करीब साठ मीटर लंबे और सौ मीटर ऊंचे झूला पुल से होकर गांव तक जाना पड़ता है। इतने लंबे एवं ऊंचे पुल के दोनों तरफ केवल तारें बंधी हुई हैं। जो जगह-जगह से टूट चुकी हैं। ऐसे में किसी प्रकार बाण न लगे होने के कारण पुल से आने जाने वालों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके चलते महिलाओं और बच्चों को आरपार कराने के लिए गांव के पुरुषों को साथ आना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव निवासियों मोहम्मद रमजान, आदिल अहमद, मोहम्मद बशीर आदि का कहना है कि हमारे गांव के लिए न तो पक्का पुल ही बनाया गया है और न ही सड़क का निर्माण ही कराया गया है। दशकों पहले बनाया गया झूला पुल भी खस्ता हाल में है। इससे हमें हर दिन जान जोखिम में डाल कर गांव से बाहर आना जाना पड़ता है। सरकार से मांग है कि इस झूले पुल के स्थान पर पक्का पुल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed