फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Protest

सभी तरह के मरीजों के लिए मुगल रोड खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
पुंछ। गांव बफलियाज के लोगों ने मुगलरोड को सभी तरह के मरीजों एवं आम लोगो के लिए खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वीरवार दोपहर को मुगल रोड पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। प्रदर्शन की अगुवाई मोहम्मद रशीद, हयात खान और मकसूद खान ने की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने मुगलरोड को रोगियों और फलों से लदे ट्रकों के लिए खोलने के आदेश दिए थे लेकिन यहां से केवल उन लोगों को ही जाने दिया जाता है जिन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत होती है। उसके सिवा किसी को भी मुगलरोड से कश्मीर की तरफ नहीं जाने दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने मुगलरोड को सभी प्रकार के रोगियों और उनके तीमारदारों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग की ताकि पुंछ-राजोरी के लोग कश्मीर जाकर इलाज करवा सकें। उन्होंने बताया कि अकेले सुरनकोट क्षेत्र के ही सैकड़ों ऐसे मरीज हैं जो पिछले कई वर्षों से कश्मीर से किडनी, कैंसर अथवा अन्य कई गंभीर रोगों का उपचार करवा रहे हैं और उन्हें दो महीने के बाद दोबारा कश्मीर में डाक्टरों को दिखाने जाना होता है लेकिन ऐसे रोगियों को मुगलरोड से जाने की अनुमति नहीं दिए जाने से रोगियों के साथ ही उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जम्मू से कश्मीर की तरफ जाने में दो दिन का समय लगता है और गाड़ियां बंद होने के कारण काफी अधिक रुपया भी खर्च करना पड़ता है, जबकि मुगलरोड से केवल तीन घंटों में श्रीनगर पहुंचा जा सकता है और सुबह जाकर रोगी डॉक्टर से मिलकर शाम तक घर भी लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed