फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   protest news

Poonch News: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर निकलने से रोका

विज्ञापन
protest news
पुंछ। पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों ने छठे दिन बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर कृष्ण चंद्र पार्क में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें सड़क पर निकलने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें कृष्ण चंद्र पार्क में ही रोक दिया। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि अगर ईद तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे पुंछ से जम्मू तक पैदल मार्च करेंगे और जम्मू में धरने पर बैठेंगे क्योंकि अब उनकी आरपार की लड़ाई है। इस अवसर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गुलजार अहमद, प्रदीप कुमार, मकबूल हुसैन, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार और संजय दत्ता आदि ने कहा कि सरकार बार-बार समिति बनाने की बात करते हैं। हमें लद्दाख की तरह न्यूनतम वेतन और बकाया वेतन एक महीने में दे दें। हम समिति को एक वर्ष का समय देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed