फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   pradersan

दिहाड़ी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के अन्य भागों की तरह जिले में भी पीएचई विभाग के दिहाड़ी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर पीएचई विभाग में दिहाड़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, अगर तीन दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह पानी की आपूर्ति बंद कर देंगे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही पीएचई डेलीवेजर्स एंपलाईज एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के आह्वान पर जिले में विभाग के दिहाड़ी कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर चले गए। इस बीच सुरनकोट कस्बे में काफी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारियों ने एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के जिला मकबूल हुसैन की अगुवाई में अपनी मांगों जिसमें कर्मचारियों को स्थायी किए जाने, न्यूनतम वेतन योजना लागू करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मकबूल हुसैन का कहना है कि हम लोग बीस वर्षों से सरकार से दिहाड़ी कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग कर रहे हैं। मगर हर बार झूठे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। ऐसे में मजबूर होकर काम छोड़ो हड़ताल पर जाना पड़ा है। कहा, उप राज्यपाल से मांग करते हैं कि वह जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed