{"_id":"64f793e0f2e95715bb078575","slug":"poonch-teachers-day-poonch-news-c-165-1-sjam1004-309-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: शिक्षक दिवस...21 शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: शिक्षक दिवस...21 शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग ने सेना के नाटू ऑडिटोरियम में शिक्षक दिवस मनाया
पुंछ। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सेना के नाटू ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया। जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी और मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशंबर दास ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 21 शिक्षकों को सम्मानित किया।
डाइट पुंछ के प्रिंसिपल जसवंत सिंह को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार व जिला संसाधन समूह के दो सदस्यों दर्शन कुमार और हरीश कुमार शर्मा को विभागीय पहलों के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम, गीत, लघुनाटक, हास्य खेलों सेे समां बांधा। इस मौके पर शिक्षा योजना अधिकारी नरेंद्र मोहन सूरी, अधीक्षक पुंछ विनय कुमार शर्मा, डॉ. जाकिर हुसैन मैनेजर इंडस्ट्रीज पुंछ, मोहम्मद तनवीर सीईओ पुंछ विकास प्राधिकरण, जहीर अहमद कैफी एसीआर पुंछ, लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चड्ढा, राकेश कुमार शर्मा मुख्य कृषि अधिकारी पुंछ, दर्शन कुमार मौजूद थे।