फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch, sunderbani, camp

Poonch News: ऑनलाइन लें राजस्व सेवाएं, दफ्तर आकर समय न गंवाएं

विज्ञापन
poonch, sunderbani, camp
-राजस्व विभाग का ठंगरयोट व बम्लीया में शिविर, लोगों को ऑनलाइन सेवाओं की दी जानकारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। राजस्व विभाग की 35 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन हैं। लोग जाति प्रमाण पत्र, नकल व इंतकाल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दफ्तर आकर समय गंवाने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी मंगलवार को पंचायत ठंगरयोट और बम्लीया में आयोजित शिविर में तहसीलदार कपिल कांत खजूरिया ने दी। शिविर में नायब तहसीलदार ठाकुर सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

तहसीलदार ने कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग की अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। ग्रामीणों को 30 से 40 किलोमीटर दूर राजस्व विभाग की सेवाएं लेने के लिए अब तहसील कार्यालय सुंदरबनी आने की जरूरत नहीं है। दूरगामी पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब जनसंचार उपलब्ध है। इसे देख सरकार ने ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इसलिए लोग जमीन की नकल, इंतकाल, जमाबंदी सहित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। सेवाओं के लिए लोग नजदीकी कंप्यूटर सेंटर से आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे भी ये सेवाएं ले सकते हैं। इन सेवाएं के लिए न ही किसी को पैसे दें। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने राजस्व सेवाओं संबंधी प्रश्न भी पूछे। तहसीलदार ने जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर कीं। इस मौके पर नायब सरपंच पवन कुमार, पंच एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed