{"_id":"691e27d5032c0d8c4e060a5f","slug":"poonch-news-cricket-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105039-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: फाइनल में भिड़ेंगे एलओसी क्लब और पंजाल वॉरियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: फाइनल में भिड़ेंगे एलओसी क्लब और पंजाल वॉरियर्स
Thu, 20 Nov 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में कृष्णा पाटी परिमियर लीग के सेमिफाईनल में मैन आफ दा मैच को सम्मानित करते आतिथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 नवंबर को खेला जाएगा कृष्णा प्रीमियर लीग दो का फाइनल मुकाबला
पुंछ। गांव जलास में चल रही कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग 2 में बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच आयोजित किए गए। इनमें रूफियान क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराकर एलओसी क्लब और स्टार क्लब सुरनकोट सीनियर को 91 रन से हराकर पंजाल वॉरियर्स ने फाइनल में प्रवेश किया।
अब एलओसी क्लब और पंजाल वाॅरियर्स 21 नवंबर को फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे। पहला सेमीफाइनल मैच एलओसी क्रिकेट क्लब बनाम रुफियान क्रिकेट क्लब खेला गया। इसमें रुफियान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 81 रन बनाए और उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए।लक्ष का पीछा करते हुए एलओसी क्रिकेट क्लब ने 8.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरिफ ऋषि को 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल पंजाल वॉरियर्स बनाम स्टार क्लब सुरनकोट सीनियर के बीच खेला गया। इसमें पंजाल वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 206 रन बनाए। इसके जवाब में स्टार क्लब सुरनकोट सीनियर 17.5 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। अविनाश डी को 37 गेंदों में 80 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।