{"_id":"6376056c444baf088e1c1aa2","slug":"poonch-mughal-road-restored-after-four-days-movement-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: चार दिन के बाद मुगल रोड बहाल, आवाजाही हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: चार दिन के बाद मुगल रोड बहाल, आवाजाही हुई शुरू
Thu, 17 Nov 2022 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:27 PM IST
सार
पीर की गली के आसपास बर्फबारी के चलते सड़क पर यातायात ठप हो गया था। आज चौथे दिन यह मार्ग खुल सका है। अधिकारियों ने बताया कि रास्ते से बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद वाहनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
Mughal Road
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को दक्षिण कश्मीर के शोपिया से जोड़ने वाले मुगल रोड पर गुरुवार को आवाजाही बहाल हो गई है। पीर की गली के आसपास बर्फबारी के चलते सड़क पर यातायात ठप हो गया था। आज चौथे दिन यह मार्ग खुल सका है। अधिकारियों ने बताया कि रास्ते से बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद वाहनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक आफताब बुखारी ने सड़क को यातायात के लिए खोलने की पुष्टि की है। मुगल रोड पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई और मुगलरोड अथारिटी की तरफ से बर्फ हटाने का अभियान जारी रखा गया था। हालांकि इस दौरान दोपहर बाद मुगलरोड पर निलना टाप से पीर की गली तक हल्की बर्फबारी होती रही। बर्फ हटाने में लगीं मशीनें और कर्मचारी बिना रुके, बिना थके तीन से चार फुट मोटी बर्फ की चादर को काटते हुए एक वाहन के चलने योग्य रास्ता बनाते हुए देर शाम तक पीर की गली तक पहुंच गए। इससे पुंछ ओर कश्मीर के बीच मार्ग वाहनों के चलने योग्य बना दिया गया था।
विज्ञापन
पीर की गली से पोशाना की तरफ लौटते हुए बर्फ हटाने की मशीनें सड़क को दो वाहनों के चलने योग्य बनाते हुए पोशाना तक पहुंची। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के अधिकारियों जूनियर इंजीनियर ताहिर न्याज और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि बुधवार को दूसरे दिन भी मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान काफी समय तक हल्की बर्फबारी होती रही, जिसके बीच देर शाम तक सड़क को पोशाना से पीर की गली तक वाहनों के चलने योग्य बना दिया गया है। आशा है कि अगर मौसम साफ रहा तो वीरवार दोपहर बाद मुगलरोड को एक बार फिर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हमने मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान पूरा करने के साथ ही उपायुक्त, यातायात पुलिस और मुगलरोड अथारिटी के अधिकारियों को ओके रिपोर्ट दे दी है।
गौरतलब है कि चार दिन से मुगलरोड पर बर्फबारी के चलते यातायात के लिए पूरी तरह बंद पड़ी हुई थी। इससे कश्मीर के अस्पतालों में उपचार कराने वाले रोगियों, उनके परिजनों के साथ ही फल एवं सब्जी व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।