{"_id":"636a1b520c9eb0653d092bec","slug":"poonch-fire-incident-three-storey-house-burnt-due-to-fire-in-remote-village-loran-sib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: दूर-दराज गांव लोरन सिब में आग लगने से तीन मंजिला घर जला, रास्ता खराब होने से नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: दूर-दराज गांव लोरन सिब में आग लगने से तीन मंजिला घर जला, रास्ता खराब होने से नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड
Tue, 08 Nov 2022 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:33 PM IST
सार
पुंछ के मंडी तहसील के दूर-दराज गांव लोरन सिब में तीन मंजिला घर आग की चपेट में आ गया। इस घर जलकर राख में बदल गया।
विज्ञापन
Poonch Fire Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ की तहसील मंडी में मंगलवार को एक आग लगने की घटना सामने आई है। मंडी तहसील के दूर-दराज गांव लोरन सिब में तीन मंजिला घर आग की चपेट में आ गया। इस घर जलकर राख में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, बशीर अहमद डार पुत्र रहमान डारके टीन और लकड़ी से बने एक तीन मंजिला घर में अचानक आग लग गई। क्षेत्र के लोगों ने कड़े प्रयासों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
अहमद डार का कहना है कि घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। उन पर तो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरतलब है कि दूरदराज का क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड को मंडी से भेजा गया, लेकिन घटनास्थल तक पहुंचाने का रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में लोगों ने जेसीबी की सहायता से मकान को गिरा कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।